पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदारों के भुगतान उठाने के बाद भी नहरों की नहीं हुई साफ सफाई

ठेकेदारों के भुगतान उठाने के बाद भी नहरों की नहीं हुई साफ-सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसरोल वितरिका से निकलने वाली माइनरों व सब माइनरों पर ठेकेदारों की ओर से विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान उठा लेने के बाद भी माइनरों की हालात जस की तस पड़ी हैं। इसरोल वितरिका से निकलने वाली पालड़ी माईनर, हिण्डवाड़ा माईनर, रतनपुरा माईनर, इसरोल ए माईनर, इसरोल माईनर, इसराले बी माईनर, इसरोल सी माईनर, आमली माईनर, वरणपुरी माईनर, पालड़ी सब माईनर, काछेला सब माईनर, सागड़वा सब माईनर, डावल सब माईनर, सिवाड़ा माईनर, झोटड़ा माईनर सहित एक्त नहरों पर दोनों तरफ साफ-सफाई व मिट्टी भराई के लिए लाखों रुपए की निविदाएं निकाल कर साफ-सफाई व मिट्टी का कार्य करवाकर ठेकेदारों को भुगतान भी कर दिया गया हैं, लेकिन नहरों के हालात जस के तस हैं। जब इस प्रकार से विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्य में अनियमितता बरत कर भुगतान तक उठाने की भनक क्षेत्र के किसानोंं को लगी तो किसानो ने इसका विरोध जताया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्य में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं नहरों का कार्य दोबारा करवाने की मांग की।

अनदेखी

इसरोल वितरिका से निकलने वाली माइनरों व सब माइनरों पर ठेकेदारों की ओर से विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत

कार्य पूरा होने के बाद ही करेंगे भुगतान

पालड़ी माईनर पर साफ-सफाई का कार्य नहीं हुआ हैं तो ठेकेदार को दोबारा भेज कर सफाई करवा दी जाएगी। वही दूसरी नहरों पर भी कई नहीं हुए हैं तो ठेकेदार के 1 करोड़ 48 लाख का भुगतान करना बाकी हैं वह कार्य करने के बाद भुगतान किया जाएगा। - महेश कुमार मीणा, अधिशाषी अभियंता नर्मदा, नहर परियोजना सांचौर

खबरें और भी हैं...