पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा नहर पर हो रहा है घटिया निर्माण कार्य, डिग्गी अध्यक्षों ने जताया विरोध

नर्मदा नहर पर हो रहा है घटिया निर्माण कार्य, डिग्गी अध्यक्षों ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा नहर किसान डिग्गी होल्डर यूनियन की बैठक स्थानीय शिक्षक भवन में ईशराराम विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्र में जुलाई माह के दौरान आई बाढ़ के समय टूटी नर्मदा नहर के ऊपर हो रहे मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री से निर्माण होने का आरोप लगाते हुए डिग्गी अध्यक्षों ने विरोध जताया। यूनियन अध्यक्ष ईशराराम विश्नोई ने बताया कि नर्मदा नहर, सांचौर लिफ्ट कैनाल व वितरिकाओं के साथ-साथ डिग्गियों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से घटिया हो रहा है। अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया कार्य को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही घटिया कार्य होने के कारण हर साल नर्मदा नहर के साथ-साथ वितरिका सहित डिग्गी बाढ़ में टूट जाती है। ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी कर रहे है। वहीं बैठक मे डिग्गी यूनियन अध्यक्षों ने वितरिकाओं पर घटिया कार्य करने का आरोप लगाते हुए पुन: निर्माण करवाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में डिग्गी अध्यक्ष मौजूद रहे।

हर साल पानी आते ही टूट जाती है वितरिका : डिग्गी अध्यक्षों ने बैठक में घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कई सालों से हर साल नर्मदा नहर की वितिरिकाओं में पानी छोड़ते ही टूट जाती है। जिसको लेकर कई बार किसान नर्मदा विभाग में धरना प्रदर्शन कर चूके है। लेकिन इस वर्ष भी वितरिकाओं के निर्माण में अधिकारियों की और से कौताई बरती जा रही है।

, जिसकी वजह से ठेकेदार घटिया निर्माण कर रहे है। ऐसे में पानी छोड़ते ही वितरिका टूटने की संभावना है।

अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा है घटिया निर्माण

अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा है घटिया निर्माण

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद डिग्गी अध्यक्षों ने नहर पर हो रहे मरम्मत कार्य विरोध जताया। इस दौरान आरोप लगाया कि वितिरिकाओं पर पूर्ण रूप से घटिया कार्य रहा है। जिसकी वजह से हर साल नर्मदा नहर व वितरिका टूट रही है। जिसकी शिकायत कई दिनों से हो रही है लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत होने के कारण इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

काम पूरा करने के बाद ठेकेदार नहीं कर रहे देखरेख

अध्यक्षों ने कहा कि वितरिका व डिग्गी का निर्माण कार्य करने के बाद ठेकेदार उस पर ध्यान भी नहीं देते है। सीमेंट के साथ रेंत मिलाकर एक बार कार्य करते है जिसके बाद ना तो उस किए हुए कार्य पर पकाने के लिए पानी डलवाया जाता है, ना ही उस पर वापिस कोई ध्यान देता है। साथ ही अध्यक्षों ने वितरिका पर हो रहे कार्य के साथ - साथ सफाई करवाने की भी मांग की है।

धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

डिग्गी अध्यक्षों ने विरोध जताते हुए कहा कि अधिकारियों को कई बार घटिया निर्माण के कार्य को लेकर अवगत करवाया दिया है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में जल्द ही अधिकारियों की ओर से घटिया निर्माण से हो रहे कार्य को वापिस नहीं करवाया एवं ठेकेदारों को पाबंद नहीं किया तो जल्द ही नर्मदा विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

डिग्गी अध्यक्षों ने कहा हमें मिलनी चाहिए मरम्मत की जिम्मेदारी

डिग्गी अध्यक्षों ने बैठक में कहा कि इस पर अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में इस कार्य की जिम्मेदारी डिग्गी अध्यक्षों को उनके क्षेत्र के हिसाब से देनी चाहिए। जिससे अध्यक्ष अपने स्तर पर कार्य का पूर्ण रूप से निगरानी रखेंगे, जिससे घटिया निर्माण कम होने की संभावना है। साथ ही जिस वितरिका का निर्माण हुआ है वो पूर्ण रूप से घटिया निर्माण हुआ है। ऐसे में जिनका भुगतान करने से पहले अधिकारियों द्वारा अध्यक्षों की बैठक को बुलाकर कार्य का अवलोकन करवाया जायें। जिसके बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाए।

इनका कहना

क्षेत्र में बाढ़ के दौरान टूटी वितिरिकाओं पर घटिया निर्माण से कार्य हो रहा है, जिसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में घटिया निर्माण से हुए कार्य को पुन: नहीं किया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ईशराराम विश्रोई, अध्यक्ष डिग्गी यूनियन सांचौर।

खबरें और भी हैं...