- Hindi News
- National
- राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के कार्मिक रहे सामूहिक अवकाश पर, कामकाज हुआ प्रभावित
राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के कार्मिक रहे सामूहिक अवकाश पर, कामकाज हुआ प्रभावित
राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद जयपुर के आह्वान पर जिले के समस्त विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी जिला अध्यक्ष तुलसा राम पुरोहित के नेतृत्व में सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहें। पुरोहित ने बताया कि राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के साथ 24 जून 2017 को राज्य सरकार के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा अभी वाजिब मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे प्रदेश भर में सरकार के प्रति आक्रोश है। पंचायत राज सेवा परिषद के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन के क्रम में सोमवार को जिलेभर में सामूहिक अवकाश पर रहकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। जिससे ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को दैनिक कामकाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी आंदोलन के क्रम में ग्राम विकास अधिकारी भी ब्लॉंक अध्यक्ष बिजलाराम देवासी के नेतृत्व में 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश के पहले दिन सामूहिक अवकाश पर पर रहे।