पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फंदे पर लटका मिला युवक, कमरे के बाहर पलंग पर घायल अवस्था में मिला दूसरा युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फंदे पर लटका मिला युवक, कमरे के बाहर पलंग पर घायल अवस्था में मिला दूसरा युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार सवेरे एक युवक का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं शव एक कमरे के अंदर पंखे पर बने फंदे पर लटका हुआ था, उसी के आगे एक युवक भी गंभीर अवस्था में पलंग पर पड़ा था। घायल युवक पास के तीन मंजिला मकान से रात के समय नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया था। घटनास्थल पर बने हालातों को देखकर गुरुवार को लोगों के बीच चर्चा रही। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया एवं मृतक का शव कब्जे में लिया। इधर, देवासी समाज समेत अन्य लोगों ने मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे, जिस पर पुलिस ने सात दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर में किराए पर मकान लेकर डेडवा निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल देवासी रहता था। गुरुवार सवेरे उसका शव एक कमरे में फंदे पर झूलता मिला। हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया तथा पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा। इधर, परिजन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे धरने देकर मेडिकल बोर्ड टीम से पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच करने की मांग की। जिस पर प्रशासन ने सात दिन के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन माने एवं शव को लिया। इस दौरान हाड़ेचा महंत कैलाशपूरी महाराज, विधायक सुखराम विश्नोई, पूर्व विधायक रतन देवासी, राव मोहनसिंह चितलवाना, दरगाराम देवासी, नरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : घटना के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया, लेकिन वहां पहुंचे परिजन व बड़ी संख्या में लोगों ने हत्या की आंशका जताते हुए निष्पक्ष कार्यवाही व प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम से करवाने मांग की। जिस पर प्रशासन ने उनकी मांगे मानते हुए पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से करवाया एवं पूरे मामले का 7 दिन के भीतर खुलासा करने का आश्वासन दिया।

सांचौर की श्रीराम कॉलोनी का मामला, मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे देवासी समाज समेत अन्य लोग, पुलिस ने किया घटना स्थल का मौका मुआयना

सांचौर. युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

इस छत पर सो रहा था मोडाराम, उस पर बनी दीवार के ऊपर से गिरा था नीचे।

परिजनों ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

प्रकाश की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रकाश के चाचा पूनमाराम पुत्र सुरताराम देवासी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भतीज की अज्ञात लोगों ने हत्या कर सबूत मिटाने के लिए कमरे में फांसी का फं दा लगाकर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भास्कर न्यूज | सांचौर

शहर के श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार सवेरे एक युवक का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं शव एक कमरे के अंदर पंखे पर बने फंदे पर लटका हुआ था, उसी के आगे एक युवक भी गंभीर अवस्था में पलंग पर पड़ा था। घायल युवक पास के तीन मंजिला मकान से रात के समय नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया था। घटनास्थल पर बने हालातों को देखकर गुरुवार को लोगों के बीच चर्चा रही। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया एवं मृतक का शव कब्जे में लिया। इधर, देवासी समाज समेत अन्य लोगों ने मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे, जिस पर पुलिस ने सात दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर में किराए पर मकान लेकर डेडवा निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल देवासी रहता था। गुरुवार सवेरे उसका शव एक कमरे में फंदे पर झूलता मिला। हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया तथा पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा। इधर, परिजन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे धरने देकर मेडिकल बोर्ड टीम से पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच करने की मांग की। जिस पर प्रशासन ने सात दिन के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन माने एवं शव को लिया। इस दौरान हाड़ेचा महंत कैलाशपूरी महाराज, विधायक सुखराम विश्नोई, पूर्व विधायक रतन देवासी, राव मोहनसिंह चितलवाना, दरगाराम देवासी, नरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : घटना के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया, लेकिन वहां पहुंचे परिजन व बड़ी संख्या में लोगों ने हत्या की आंशका जताते हुए निष्पक्ष कार्यवाही व प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम से करवाने मांग की। जिस पर प्रशासन ने उनकी मांगे मानते हुए पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से करवाया एवं पूरे मामले का 7 दिन के भीतर खुलासा करने का आश्वासन दिया।

सांचौर. छत से नीचे गिरने से घायल मोडाराम सुथार।

घटना की रात पड़ोस की छत से गिरा युवक

श्रीराम कॉलोनी में जिस कमरे में प्रकाश देवासी का शव फंदे से झूल रहा था। उसी कमरे के पड़ौस की छत पर सोने वाले कुछ युवकों में से एक युवक नीचे गिर गया, जो गंभीर घायलवस्था में गुरुवार सवेरे तक उसी कमरे के आगे पलंग पर पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार मोडाराम सुथार निवासी मियाल गुजरात पास ही निर्माणधीन मकान में फर्नीचर का कार्य कर रहा था। रात को छत पर सो रहा था, लेकिन रात के समय तीन मंजिल से प्रकाश देवासी जिस मकान में रहता था, वहां गिर गया। जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। गिरने के बाद गंभीर घायल हुआ मोड़ाराम वहां पर प्रकाश के सोने के लिए बिछाई हुई चारपाई पर जाकर सो गया। सुबह उसके साथी कार्य कर रहे मजदूरों ने नीचे देखा तो घायलावस्था में मोटाराम पलंग पर सो रहा था। इधर, जब वहां जाकर देखा तो कमरे में प्रकाश देवासी का शव फंदे पर झूल रहा था। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह सवाल पूरे मामले को उलझा रहे

प्रकाश की मौत के रात ही पडौस में स्थित मकान के ऊपर से मजदूर का गिरना।

गिरने के बाद युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई थी, जो अभी तक सही हालात में जबाव नहीं दे रहा है, लेकिन इतनी चोटें होने के बाद प्रकाश की बिछाई हुई चारपाई पर जाकर सो गया।

मजदूर मोड़ाराम जिस छत से नीचे गिरा है, उस छत के ऊपर करीब तीन फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। ऐसे में नींद में भी कोई नहीं गिर सकता।

जिस छत से मोड़ाराम गिरा, उसके पास 5 अन्य मजदूर भी सो रहे थे। उनको गिरने का किसी को पता तक नहीं चला

मेडिकल बोर्ड से पोस्मार्टम कर विसरा लिया गया है। प्रथम दृष्टया गला दबने से ही मौत हुई है। जांच के बाद ही पता चलेगा आत्महत्या या हत्या है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है। - बीजाराम मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर

मामला संदिग्ध होने से सभी एकत्रित हुए थे। जिसको लेकर प्रशासन से वार्ता की एवं बोर्ड की टीम से पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं सात दिन के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सुपुर्द करवाया है। - रतन देवासी, पूर्व विधायक रानीवाड़ा

खबरें और भी हैं...