भारतीय अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
सिरोही | भारतीय अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी यूनियन की देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। यूनियन के परिमंडल सचिव शंभूसिंह चौहान ने बताया कि सांचौर रानीवाड़ा, रेवदर, दांतराई, गुड़ा बालोतान, अनादरा, बागरी, सियाणा, जालोर, धाणसा, शांतिवन आबूरोड व जसवंतपुरा के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनियन कर्मचारी कमलेश चंद्रा कमेटी वेतन समिति की अनुशंसा को लागू करवाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है।
परिमंडल सचिव शंभूसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुश्ताक अली, सचिव बाबूलाल पुरोहित, उपसचिव नरसाराम खांभू सहायक सचिव जोगसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल एवं हरिसिंह बैरठ सहित अन्य ने मंडल के विभिन्न स्थानों का दौरा किया।