पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा व संविदा कार्मिकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

मनरेगा व संविदा कार्मिकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा संविदा व निविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन में तथा पंचायतीराज के मंत्रालियक कर्मचारियों ने कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध मंत्रालियक कर्मचारियों ने अंादोलन करने की चेतावनी को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 शेष रहे सम्पूर्ण पदों पर शीघ्र प्रारम्भ करने, साथ ही नरेगा कार्मिक संघ द्वारा एसएसआर भर्ती पर निर्णय करने, गृह जिले में स्थानान्तरण के संबध मे नियमों की व्यवस्था करने सहित मांगो को लेकर 18 मई से अनिश्चितकालीन समय तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान सांवलाराम चौधरी, ओमप्रकाश, धीमाराम सहित कार्मिक मौजूद रहे।

आहोर. मनरेगा संविदा कार्मिको के आन्दोलन के समर्थक में तथा पंचायती राज के मंत्रयिक कर्मचारियों के केडर रिव्यू की मांग सहित नेसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध मंत्रायिक कर्मचारियों द्वारा आन्दोलन की सुचना के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

24 मई को मंत्रायिक कर्मचारियों द्वारा पंचायत समिति जिला परिषद एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में समस्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

खबरें और भी हैं...