पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में समाज को नशा मुक्त करने व जागरूकता लाने पर दिया जोर

बैठक में समाज को नशा मुक्त करने व जागरूकता लाने पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत श्री राजाराम युवा जागृति मंच द्वारा सती माता मंदिर पलादर में शुक्रवार को जागरण का आयोजन व समाज को नशा मुक्त करने को लेकर बैठक का आयोजन शिकारपुरा आश्रम के आचार्य सांवलाराम महाराज के सानिध्य मे आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने समाज को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। इस दौरान सांवलाराम महाराज ने कहा कि समाज युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए नशा मुक्ति अभीयान को आगे बढ़ाने होगा। पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि जिस समाज में नशे की बढ़ोतरी हुई उस समाज का विकास नहीं हुआ है। समाज में विकास के लिए नशे को त्यागना होगा। इस दौरान महादेवाराम चौधरी, हरचंद रामजी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम, मोतीराम चौधरी, सवाराम हाडेतर, उप प्रधान कुभाराम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सांचौर. समाज में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...