सांचौर| शहर में बुधवार रात्रि शहर के श्रीराम नगर में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिल पाया है। थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि युवक प्रकाश पुत्र बाबूलाल देवासी डेडवा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छत से गिरकर घायल हुए युवक जो महेसाणा गुजरात में भर्ती है, पुलिस की एक टीम महेसाणा जाकर घायल के बयान ले रही है।