सांचौर | जय नारायण व्यास विश्वविद्याल जोधपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्री भगवान महावीर पी.जी. कॉलेज का छात्र उत्तम लौहार ने एम.ए. भूगोल सेमेस्टर तृतीय में 500 में से 410 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक 82 प्रतिशत अंक अर्जित कर पुरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. जोगसिंह पंवार ने बताया कि महाविद्यालय का शत प्रतिशत परीणाम रहा है। जिसमें लक्ष्मी चौधरी ने 81.40 प्रतिशत, पुनम खत्री ने 77.60 प्रतिशत, नरींगाराम ने 77.20प्रतिशत, सुरेश सुथार ने 76.80 प्रतिशत, सुरेश गोयल ने 76.20 प्रतिशत, इंदुबाला बिश्नोई ने 76.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्राचार्य ने सभी छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफने सभी छात्रों को बधाई देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।