सांचौर| स्थानीय चौधरी समाज छात्रावास मोजियावास में आंजणा कलबी चौधरी समाज की आम बैठक मंगलवार को सवेरे 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में सांचोर चितलवाना तहसील के चौधरी समाज के समस्त गणमान्य लोग भाग लेंगे। बैठक के दौरान समाज के आय व्यय का लेखा जोखा, आगामी बजट समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियो को मिटाने, वर्तमान में निर्माणधीन स्कूल व कॉलेज भवन के पूर्ण निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने, भामाशाओं का सम्मान एवं सामाजिक मामलों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष मोतीराम चौधरी ने दी।