किसानों का धरना जारी, 21 किसान क्रमिक अनशन पर
सांचौर| अरणाय में स्थित दी जालोर सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक शाखा के अधीन ग्रामीणों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर बैंक प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा के माध्यम में खरीफ फसल 2016 का बीमा क्लेम का प्रीमियम जमा करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैंक के आगे बुधवार को 21 किसान क्रमिक अनशन पर रहे। किसानों की मांगे नहीं माने जाने तक किसानों ने गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।