वात-पित-कफ का सम ही स्वस्थता है: डॉ. धनेरा
वात-पित-कफ का सम ही स्वस्थता है: डॉ. धनेरा
सांडेराव | उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है प्रत्येक मनुष्य स्वस्थ रहकर ही श्रेष्ठतम कर्म, तपस्या, साधना के द्बारा अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित कर सकता है । उत्तम स्वास्थ्य के लिए तथा कफ का संतुलन व समान रहना आवश्यक है। यह संदेश डॉ कृष्ण धनेरा ने राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय आकदडा में विद्यार्थियों को टीएलएम पोस्टर का विमोचन करते हुए सचित्र समझाया। डॉ. धनेरा ने चरक संहिता के श्लोक के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाध्यापक जसाराम चौधरी ने योग के माध्यम से निरोग रहने की सीख दी। विज्ञान शिक्षक उतमचंद गर्ग ने जल व स्वास्थ्य के संबंध को सरलता से समझाया।