पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरबजी महाराज की वर्षगांठ पर निकाला वरघोड़ा, भामाशाहों काे किया सम्मानित

पूरबजी महाराज की वर्षगांठ पर निकाला वरघोड़ा, भामाशाहों काे किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिंगोरा बेरा पर पूरबजी महाराज की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। महोत्सव के तहत पूरबजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संत-महात्माओं की पावन निश्रा में हुए। पूरबजी स्थान पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान देसूरी उपखंड अधिकारी राजेश मेवाड़ा, कांकरोली उपसभापति एवं मदारिया क्षेत्र अध्यक्ष अर्जुनलाल मेवाड़ा, सूरत समाज अध्यक्ष छगनलाल मेवाड़ा आंती, देवीलाल मेवाड़ा कितेला के सान्निध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकार अशोक गहलोत मुंबई, आशा वैष्णव आदि ने भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

शोभायात्रा निकाली : महोत्सव के तहत रविवार सुबह पूरबजी महाराज की प्रतिमा को रथनुमा जीप में गांव के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी। ग्रामीणों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

अतिथियों के साथ भामाशाहों का सम्मान : महोत्सव के संयोजक मांगीलाल, भंवरलाल, मीठालाल, कांतिलाल मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा व मनीष मेवाड़ा परिवार द्वारा समारोह में अतिथियों, समाजबंधुओं के साथ भामाशाह परिवार का बहुमान कर स्मृतिचिन्ह भेंट दिया।

भामाशाहों व अतिथियों सहित आयोजकों का हुआ सम्मान

सांडेराव में आयोजित समारोह में अतिथियों व भामाशाहों का बहुमान किया गया। फोटो| भास्कर

शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव : मेवाड़ा

समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए देसूरी उपखंड अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। समाजबंधु विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा दे। इस दौरान मंदारिया क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा कांकरोली ने कहा कि आज के युग में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की सख्त जरूरत है। सूरत अध्यक्ष अध्यक्ष छगनलाल आंती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया। देवीलाल मेवाड़ा कितेला ने समाज के धार्मिक व सामाजिक कार्यों में युवाओं को एकजुट होकर आगे आने का आव्हान किया। महोत्सव में पूर्व कैप्टन कानमल मेवाड़ा, मोहनलाल, वक्ताराम, भंवरलाल, बाबूलाल, फूटरमल, जसराज, मूलचंद, दिनेश मेवाड़ा, गणपत मेवाड़ा, सतीश मेवाड़ा, प्रभुलाल, चम्पा बाई आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...