गांव बाढ़सर व मूंधड़ा के अटल सेवा केंद्र में राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम मनीषा लेघा के नेतृत्व में शिविर में नामांतरण के 52, खाता दुरस्ती के 43, विभाजन के सात, सीमाज्ञान के दो, सीमाज्ञान आवेदन एक, रास्ता दुरुस्ती के तीन, रास्ते के तीन, प्रतिलिपि 52 व अन्य 48, विभाजन दावे निस्तारण के दो, खाता दुरस्ती के तीन, मर्दा स्वास्थ्य कार्ड के 149, पट्टे के पांच, विभाजन जमाबंदी के सात मामलों का निपटारा किया गया। तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा व सरपंच भंवरी देवी उपस्थित थे। इसी प्रकार गांव मूंधड़ा के अटल सेवा केंद्र में लगे शिविर में नामांतरण के 25, खाता दुरस्ती के दो, दुरुस्ती के 25, भामाशाह कार्ड वितरण के 10, पालनहार के तीन, पेंशन के तीन, पट्टाें के 10, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 13 मामलों का निस्तारण किया गया। विधायक खेमाराम मेघवाल ने शिविर का निरीक्षण तथा ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। शिविर में एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया, तहसीलदार बृजेश कुमार थे।
सांडवा. राजस्व शिविर में ग्रामीणों को पट्टे प्रदान करते विधायक खेमाराम मेघवाल।
तारानगर में 62 तथा सादुलपुर में 110 मामलों का निस्तारण किया
तारानगर. गांव बुचावास के अटल सेवा केंद्र में गुरूवार को न्याय आपके द्वारा शिविर लगाया गया। इस मौके पर शिविर प्रभारी एसडीएम इंद्राजसिंह ने राजस्व प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए निपटारा किया गया। शिविर में 21 खाता दुरस्ती, चार खाता विभाजन, 11 नामांतरण, 25 राजस्व नकल, एक हक त्याग सहित मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र सिंह, सरपंच ओमप्रकाश झाझडिय़ा, कानूनगो भागीरथ कांगड़ा, गिरदावर पवन स्वामी, इंद्रचंद स्वामी, गुमानसिंह डागर, पटवारी गुरूदयाल, ओमप्रकाश गुगड़, रीडर नंदलाल यादव, गणेश शर्मा, शुभकरण शर्मा, राकेश भाकर, रीड़मल राहड़, राजू चितारा उपस्थित थे।
तारानगर. प्रकरणों का निस्तारण करते एसडीएम।
खुड्डी में खाद्य सुरक्षा में जोड़े 80 नाम
सादुलपुर | ग्राम पंचायत खुड्डी के अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविरल लगाया। एसडीएम सुभाष कुमार की उपस्थिति में हुए शिविर में 13 नामातंकरण, सात जमाबंदी, 10 पेंशन, तीन पालनहार व 80 खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़े गए। शिविर में तहसीलदार प्रदीप चाहर, नायब तहसीलदार धीरज झाझड़िया मौजूद थे।