सांडवा | गांव लुहारा में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त देहात ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। राजकीय माध्यमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लुहारा व गांव सांरगसर के ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर बेनीवाल का स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण उपस्थित थे।