पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • साराठिया में घरेलू विवाद में चाचा की चाकू से हत्या, पिता को बचाने आया पुत्र भी घायल

साराठिया में घरेलू विवाद में चाचा की चाकू से हत्या, पिता को बचाने आया पुत्र भी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | सांडवा थाना के सारोठिया गांव में रविवार शाम करीब 7.30 बजे भतीजे ने चाचा की चाकू के हमले से हत्या कर दी। वारदात के दौरान पिता को बचाने आया 14 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। हत्या का कारण घरेलू विवाद है, जो पिछले कई वर्षों से चल रहा है। मामले में एसडीएम ने दोनों पक्षों को पाबंद भी किया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को करीब 7.30 बजे गणपतराम पुत्र चोखाराम प्रजापत (42) गांव सारोठिया में घर के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान उनका भतीजा कालूराम पुत्र गोपीराम चाकू लेकर आया और चाकू से लगातार 10-12 वार किए। इस दौरान लहूलुहान गणपतराम लहूलुहान चीखा तो उसे बचाने के लिए उनका 14 वर्षीय पुत्र चंदाराम आया, जिसके भी चाकू से खरोंचे आई। गंभीर घायल गणपत को परिजन तुरंत सुजानगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को फिलहाल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। घटनास्थल सांडवा थाना होने के कारण सुजानगढ़ व सांडवा पुलिस मामले में कार्रवाई जुटी रही। रात 10 बजे तक वारदात को लेकर सांडवा थाना में हत्या का मामला दर्ज नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों में लंबे समय से अनबन थी, जिसके उनका पारिवारिक कार्यक्रमों में आना-जाना नहीं था।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...