भूलवश कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने से महिला की मौत
सांडवा | कीटनाशक डिब्बे से भूलवश पानी पीने से महिला की मृत्यु हो गई। घटना 10 मई की है। कातर बड़ी के रूपराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी लड़की केसर प|ी देवाराम का विवाह 8 साल पहले गांव ज्याक के देवाराम के साथ किया गया। 10 मई शाम को उसने भूलवश कीटनाशक के डिब्बे में पानी पी लिया, जिससे उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 14 मई की रात को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।