श्रद्धा से मनाया भगवान परशुराम का जन्मदिन
भीखी| नौजवान ब्राह्मण सभा व वेलफेयर कमेटी ने भगवान श्री परशुराम का जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम के जीवन को दर्शाते हुए झांकियां व शोभा यात्रा भी निकाली गई। शाम सुंदर राम भगत मौड़ा वाले द्वारा जारी श्री रामायण का लगातार 24 घंटे में भोग डाला गया। इस मौके पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित मनोहर लाल मल्ले वालों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन संबंधी कथा कर संगत को निहाल किया गया।