बुढ़लाडा| तख्त श्री दमदमा साहिब से बुढलाडा क्षेत्र की सिख संगत ने शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी की मेंबर जसवीर कौर की अगुवाई में एक दिन लंगर की सेवा कर वापस पहुंचा साथ ही धार्मिक स्थानों का झाडू, पोचा किया। जसवीर कौर ने कहा कि हलके बार लंगरों की सेवा की मुहिंम स्व. सुरिंदर कौर बादल द्वारा आरंभ की गई थी जिसको आगे बढ़ाते हुए बुढलाडा क्षेत्र द्वारा तखत श्री दमदमा साहिब में लंगर की सेवा निभाई गई।