एसजीपीसी के गुरुद्वारों के लंगर में पाकिस्तानी नमक प्रयोग होगा
अमृतसर | एसजीपीसी के प्रबंध में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ व अन्य जगहों पर चलने वाले 131 ऐतिहासिक गुरुद्वारों में लंगर पाकिस्तानी नमक से तैयार होगा। संगत की सेहत को ध्यान में रखते हुए सफेद नमक का प्रयोग बंद करने का फैसला किया गया है। सिर्फ दरबार साहिब के लंगर में ही 2 क्विंटल नमक का प्रयोग होता है। श्री दरबार साहिब के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर के मुताबिक हो सकता है कि शुरू में पाकिस्तानी नमक बाजार से खरीदना पड़े लेकिन धीरे-धीरे संगत को अपील की जाएगी कि वह पाकिस्तानी नमक ही गुरुघरों में चढ़ाए।