लखनऊ| भारतीय कुश्ती महासंघ ने फोगाट बहनों को नेशनल कैंप से बाहर कर दिया है। महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘नेशनल कैंप के लिए चुने गए पहलवानों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट करना होता है। गीता, बबिता, रितु और संगीता फोगाट समेत 13 पहलवानों ने ऐसा नहीं किया। यह अनुशासनहीनता है। इसलिए अब हमने उन्हें कैंप में नहीं आने के लिए ही कह दिया है।’ इस कार्रवाई के चलते फोगाट बहनें एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल से बाहर रह सकती है। ऐसा हुआ तो वे एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।