पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर गांव में स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा : नागर

हर गांव में स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा : नागर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगोद विधानसभा क्षेत्र पहली ऐसी विधानसभा होगी जहां पर स्वच्छ पीने का पानी व सांगोद व कनवास उपखंड के 208 गांवों में खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए योजना बनकर तैयार हो गई है। यह बात काशीपुरी हिंदू धर्मशाला प्रागंण में संविधान गौरव भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पद से विधायक हीरालाल नागर ने कही।सांगोद नगर पालिका में अकेले सांगोद नगर में 8 करोड़ रुपये की लागत से वैकल्पिक बाइपास, 3 करोड़ लागत से गौरव पथ व करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर इंटरलॉकिंग, सीसी रोड,मुख्य नाले सहित कई विकास काम करवाए गए।

विधानसभा का ऐसा कोई गांव नहीं बचेगा जहां पर अकावद डेम का पानी खेतों तक नहीं पहुंचे। अकावद डेम से पहले सांगोद क्षेत्र के केवल 37 गांवों को जोड़ा गया था, लेकिन बाद में सांगोद व कनवास क्षेत्र के 208 गांवों को अकावद डेम परियोजना से जोड़ दिया है। सांगोद विधानसभा पहली विधानसभा है जहां पीने का स्वच्छ पानी व खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए एक साथ इतनी बड़ी योजनाओं का पैकेज राज्य सरकार स्वीकृत किया है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह,पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर ने कहा कि सांगोद नगर पालिका में सफाई,पेयजल व रोशनी को लेकर इतना काम कभी नहीं हुआ जो भाजपा के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने वाल्मीकि समाज के 73 सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने व वार्ड 16 व 8 में सीसी निर्माण करवाएं जाने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता सम्मेलन
पालिकाध्यक्ष ने 73 सफाई कर्मियों को किया नियमित, पार्षदों का किया सम्मान
पार्षदों का किया सम्मान,साफे बांधे
नगर पालिका सांगोद मंडल ने सभी पार्षदों का सम्मान किया । उन्हें साफे बांधें,शॉल ओढ़ाए तथा महिला पार्षदों को पुष्प भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रदीप सोनी ने किया । इससे पूर्व पालिका ईओ कीर्ति कुमावत व अन्य पार्षदों ने अतिथियों का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...