दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
सांगोद। उन्नाव व कठुआ में दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार शाम साढ़े सात बजे सर्वसमाज के युवाओं ने पैदल कैंडल मार्च निकाला। साथ ही घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गत दिनों उन्नाव व कठुआ में भाजपा विधायक व मंत्री द्वारा दुष्कर्म व उसके बाद परिजनों की हत्या करने के मामले में शनिवार को राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सांगोद के सामने प्रागंण में समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो सब्जी मंडी रोड से होते हुए गांधी चौराहा सांगोद पर पहुंचा । यहां कैंडल जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। ये प्रदर्शन सर्वसमाज की ओर से किया गया था। प्रदर्शन करने वालों में असरार मिर्जा, जीशान खान, दीपक रेगर, छोटू लाल, असलम अंसारी, सलीम अंसारी, रिकेश, शोएब, फिरोज अहमद आदि शामिल थे।
सांगोद उन्नाव व कठुआ में हुए दुष्कर्म के विरोध में सर्व समाज की ओर से सांगोद में कैंडल मार्च निकलते हुए