पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने आईजी के पुतले की शवयात्रा निकाली

कांग्रेस ने आईजी के पुतले की शवयात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेटा संभाग में बढ़ते अपराध और किसानों की विभिन्न समस्यावां काे लेकर साेमवार काे ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री भरतसिंह व कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसिया मिजाज पर जमकर बरसे। साथ ही हाड़ौती संभाग के गत दिनों तीन दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री पर कानून व्यवस्था पर जिक्र नहीं करने पर आड़े हाथों लिया ।

पूर्व मंत्री भरतसिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस की छवि बजरी माफियाओं को संरक्षण देने वालों की बन रही है ।आए दिन कोचिंग छात्राओं से छेड़छाड़, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है तथा गृहमंत्री चुप्पी साधे सब कुछ देख रहे है । सरकार के विरोध में सोमवार को पूर्व मंत्री भरतसिंह के नेतृत्व में यहां आईजी विशाल बंसल की मुख्य मार्गो से शव यात्रा निकालकर गायत्री सर्किल सांगोद पर पुतले का दहन किया गया।

ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के आव्हान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंजबिहारी सोनी ने की। बैठक में बूंदी के पूर्व जिला प्रमुख राजेश बोयत ने भी भाग लिया। तीन घंटे तक चली बैठक में ज्यादातर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने लहसुन की खरीद जल्द शुरू करवाने, बेचे गए कृषि जिंस चना, सरसों व गेहूं की उपज का भुगतान करवाने, हाड़ौती संभाग में पुलिसिया रौब से पैदा हुए हालातों पर जिक्र किया तथा इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

पूर्व मंत्री भरतसिंह ने ब्लॉक व नगर कांग्रेस की बैठक में कहा कि जब से कोटा में आईजी विशाल बंसल ने कार्यभार संभाला है। हाड़ौती की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। इन्हे कानून व्यवस्था की कोई फिक्र नहीं है। इन्हे तो केवल बजरी माफियाओं की चिंता है।

लहसुन की जल्द हो खरीद

पूर्व मंत्री भरतसिंह ने कहा कि पूरे देश में हालात खराब चल रहे है । उन्नाव व कठुआ की घटनाओं ने पूरे देश की राजनीति को झकझोर दिया है। देश में जिस पार्टी का शासन है उसी पार्टी के विधायक व मंत्री बलात्कार व हत्या कर रहे है। ये देश को कहां ले जाना चाहते है। महात्मा गांधी की प्रतिमा को कोई तोड़ देता है। हम ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए आईजी के पास जाते है तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता है। गत दिनों प्रदेश के गृहमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर कोटा के भ्रमण पर आए। उन्होंने बिगड़े हालात पर पुलिस के आला अफसरों की मीटिंग तक लेना उचित नहीं समझा । उन्हें तो भाजपा कार्यकर्ताओं की व संगठन की चिंता थी उन्होंने पुलिस व किसानों को पीछे धकेलते हुए संगठन को सर्वोपरि माना तथा वापस चले गए।

प्रदर्शन

सागोद में नगर और ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, भरतसिंह बोले-आईजी को केवल बजरी माफिया की फिक्र

सांगोद . बिगड़ी पुलिस व्यवस्था के विरोध में गायत्री चौराहा सांगोद पर पुतला जलाते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...