पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांगोद पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती

सांगोद पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगोद । नगर पालिका सांगोद में सोमवार से 74 सफाई कर्मचारियों की भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित इच्छुक व्यक्ति 16 अप्रैल से 15 मई तक आवेदन कर सकता है। समय समय पर मेहतर समाज ने सांगोद विधायक हीरालाल नागर, पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर से भेंटकर भर्ती शुरू करने को लेकर कई ज्ञापन दिए। लंबे समय से अटके सफाई कर्मचारियों का मामला अब साफ होता दिखाई दे रहा है । सोमवार को सांगोद नगर पालिका में 74 सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द पूरी हो जाएंगी। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया जारी करने का जैसे ही पालिका ईओ कीर्ति कुमारी कुमावत ने विज्ञप्ति जारी की ऐसे कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। पालिका ईओ कीर्ति कुमारी कुमावत ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेज व शर्तें 1-18 के अनुसार ही रहेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए आवेदन संबंधित इच्छुक व्यक्ति 16 अप्रेल से 15 मई 2018 तक कर सकते है। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगें।

खबरें और भी हैं...