पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षाएं निपटने के बाद विद्यालय स्थानांतरण की कार्रवाई का निर्णय

परीक्षाएं निपटने के बाद विद्यालय स्थानांतरण की कार्रवाई का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगोद में प्रधानाचार्या आशा साइलस की अध्यक्षता में विकास समिति की बैठक हुई । बैठक में कई विषयों पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में विकास समिति से जुड़े सदस्यों ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जिक्र किया तथा व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। विकास समिति सदस्य जगदीश प्रसाद शर्मा ने बैठक में विद्यालय ब्लॉक में मुख्य द्वार पर वार्निश तथा भवन, खिड़की,दरवाजों पर वार्निश एवं मुख्य द्वार पर विद्यालय का नाम लिखवाने का सुझाव दिया। विद्यालय की स्थानीय परीक्षाएं निपटने के बाद विद्यालय स्थानांतरण की कार्रवाई विभागीय अधिकारी से अनुमति मिलने पर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

प्रतिभावान छात्राओं के फोटो व श्रेष्ठ अंक वाले पैम्पलेट व बैनर बनवाकर नगर के मुख्य चौराहों पर लगवाने एवं विद्यालय के शिक्षकों का दल बनाकर वर्ड अनुसार अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाने की सभी से अपील की। विद्यालय में चित्रकला,भूगोल विषय खुलवाने के लिए समिति सदस्य देवकीनंदन विजय ने प्रस्ताव रखा तथा कहा कि एक बार पुन: विधायक एवं सांसद को पत्र लिखकर दोनों संकाय इसी सत्र में खुलवाने के प्रयास किए जाए। इसी दौरान विद्यालय नये भवन में शिफ्ट होने पर विज्ञान संकाय हेतु प्रयोग शालाओं की आवश्यकता को पूरी करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारी से संपर्क कर दो प्रयोगशालाओं का एस्टीमेट तैयार करवाने एवं बजट की मांग करने का निर्णय लिया। बैठक में वाइस चेयरमैन जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रदीप सोनी, देवी नंदन विजय, सत्यनारायण शर्मा, पंचायत शिक्षा प्रतिनिधि अनीता मालव, विनोद दीक्षित, सत्यनारायण यादव, मीनाक्षी सोनी, हेमराज शर्मा, सुमन शर्मा मौजूद थे।

सांगोद. राबासीसै स्कूल में विकास समिति की बैठक में चर्चा करते सदस्य।

खबरें और भी हैं...