फूले जयंती पर 41 यूनिट रक्तदान
सांगोद| महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर रविवार को कोटा मार्ग सांगोद स्थित मालियान सभागार में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने किया। शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया। माली सैनी समाज युवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान कैंप के मुख्य अतिथि सांगोद विधायक हीरालाल नागर, अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर, विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष ओम नागर अडूसा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी,महावीर सुमन,भाजपा नगर मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, कांग्रेस नगर महामंत्री राजेन्द्र गहलोत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष आशीष वैष्णव प्रकाश सुमन,जीतू सुमन थे।