सांगाेद में कांग्रेस का प्रदर्शन आज
सांगाेद| नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 16 अप्रैल सोमवार को सांगोद मुकुंद मैरिज हॉल में बैठक पूर्व मंत्री भरत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंजबिहारी सोनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि पूर्व मंत्री भरत सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुकुंद मैरिज हॉल से एकत्रित होकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए गांधी चौराहे पर कार्यकर्ता पहुंचेंगे। किसानों की समस्याओं व 2 वर्ष से लंबित महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के विरोध में आईजी विशाल बंसल का पुतला जलाया जाएगा।