पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवोदय में प्रवेश के लिए 21 को 11 केंद्रों पर परीक्षा

नवोदय में प्रवेश के लिए 21 को 11 केंद्रों पर परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को परीक्षा होंगी। इसके लिए जिले में 11 स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर कुल 3521 बच्चे प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे।

प्राचार्य पी सेलवम ने बताया कि नवाेदय स्कूल खैराबाद में कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं।

खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र में शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 350 और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में 310 के साथ मोड़क गांव स्थित मंगलम डीएवी स्कूल में 430 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनके अलावा इटावा में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 432 व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में 196, रामपुरा कोटा में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल महात्मा गांधी में 318, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बड़ी महारानी में 400, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल छोटी महारानी में 400, सांगोद में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 272 और सुल्तानपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 245 व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल 165 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां जारी है।

प्राचार्य ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, उनके प्रवेश पत्र खैराबाद, सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा, लाडपुरा के प्रारंभिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी कहीं से भी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को कोई भी समस्या आए तो वे खैराबाद नवोदय स्कूल में मोबाइल नंबर 9782903493 और 9636140588 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...