पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कल सांगोद में, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री कल सांगोद में, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगोद| कलेक्टर गौरव गोयल ने 17 मई को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन को लेकर बैठक स्थल और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान बैठक स्थल के पास सांगोद क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए। वे हैलीकॉप्टर से सांगोद आएंगी। उनका हेलीकॉप्टर खेराई बीड़ में उतारा जाएगा। इसे देखते हुए यहां हेलीपेड का निर्माण भी करवाया जा रहा है तथा यहां से सड़क मार्ग से वे सीधी मांगलिक धर्मशाला पहुंचेंगी। सड़क मार्ग का भी मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा पैचवर्क का काम करवाया जा रहा है। मांगलिक धर्मशाला में पहुंचने पर वे जनसंवाद करेंगी।

खबरें और भी हैं...