पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांगोद में बदली पाइप लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में जलदाय विभाग के लिए वार्ड संख्या 16 के कई मोहल्लों व गलियों में गंदे पानी व कम दबाव से पानी की बनी समस्या से निपटने के लिए जलदाय विभाग ने शनिवार को दर्जियों की गली में नई पाइप लाइन डलवा दी है।

सांगोद नगर में पिछले कई दिनों से दर्जियों की गली, लक्ष्मीनाथ का चौक, जैन गली, नाव घाट,बोहराजी का मोहल्ला, खेलदार मोहल्ला सहित कई मोहल्लों में कम दबाव व गंदे पानी की शिकायते यहां के वाशिंदे कर रहे है। इस मामले में जलदाय विभाग के अधिकारियों के सामने भी ये समस्या उठाई लेकिन समाधान नहीं हुआ।

जलदाय विभाग ने हालांकि सुबह के वक्त इन मोहल्लों की जलापूर्ति को चैक किया तो उसमें भी नलों में गंदा पानी आना मिला। इसके बाद एईएन ने मोहल्लेवासियों को जल्द लाइन बदलने का आश्वासन दिया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में मोहल्लेवासियों ने ये मामला सीएम के सामने जा रखा। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एसई, एक्सईएन व एईएन को तुरंत मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बाद में इस मामले में संयुक्त शासन सचिव जलदाय विभाग के सांवर मल वर्मा ने एसई को कोटा जिले से एपीओ करके जयपुर लगा दिया था।

सांगोद . दर्जियों की गली में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद नई पाइप डालते जलदाय विभाग के कर्मचारी व अन्य।

खबरें और भी हैं...