सांगोद। जिला औषधि नियंत्रक प्रभारी डॉ आलोक शर्मा ने शनिवार को राजकीय काशीपुरी महाराज चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा यहां मिली कई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
जिला औषधि नियंत्रण प्रभारी डॉ आलोक शर्मा शनिवार को सांगोद पहुंचे और यहां राजकीय काशीपुरी महाराज चिकित्सालय के मेडिसिन स्टोर का गहनता से निरीक्षण किया। मेडिसिन स्टोर का रजिस्टर मंगाकर दवाइयों के वितरण व स्टॉक का मिलान बारीकी किया। इस मौके पर रोगियों को दवाई कम्प्यूटर ऑन लाइन वितरण प्रक्रिया में अनियमितता पाई गई । कई पर्चियां कम मिली। ये गलती जल्द सुधारने के लिए उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 10 दिन की मोहलत दी। उन्होंने कहा कि मिली अवधि में सभी काम अपडेट कर लिया जावें। उन्होंने मेडिसिन स्टोर इंचार्ज गिरिराज नागर को यहां शॉर्ट मेडिसिन की लिस्ट जल्द भेजने को कहा। साथ ही शॉर्ट मेडिसिन की सूची तैयार करके भेजे। वहीं स्टोर में मौजूद दवाइयों को सही तरीके से जमाएं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं पैदा हो। उन्होंने इस मौके पर इंचार्ज को स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखने के मौके पर निर्देश दिए।