पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीईओ ने चारागाह, तलाई खुदवाई के 13 विकास कार्यों को दी स्वीकृति

सीईओ ने चारागाह, तलाई खुदवाई के 13 विकास कार्यों को दी स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जिला परिषद सीईओ ने मनरेगा योजना के तहत जिले की पंचायत समिति सांगोद की छह ग्राम पंचायतों के लिए 13 विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। सीईओ आरडी मीणा के अनुसार 13 गांवों में 185.55 लाख रुपए की लागत से 13 गांवों में चारागाह, नाला व तलाई खुदाई के विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिन्हें प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उक्त कार्यों को कार्यकारी संस्था ग्राम पंचायतें करवाएगी। सीईओ ने बताया कि गांव मकरावद व तेहरोली में चारागाह विकास के तहत पौधारोपण, खाई फेंसिंग वर्क होगा। मंडाप में नाला खुदाई, चतरपुरा व हिंगी में खाले व घाबडी खाल गहरा करना। ग्राम लालाहेड़ा, विनोद कलां, कलमंडी, पानाहेड़ा, मामोर, बूमड़ा व चनावत में तलाई व नई तलाई निर्माण के कार्य होंगे। सीईओ ने उक्त सभी कार्यों को मानसून के पहले कंपलीट करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा उक्त कार्य पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी है।

खबरें और भी हैं...