सांगोद . सुराज योजनाओं की जानकारी देते लोक कलाकार।
सांगोद । राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को सुराज चौपाल कार्यक्रम पंचायत समिति सांगोद सभागार में आयोजित हुआ। इसमें कठपुतली शो व अन्य तरीके से मनोरंजन के माध्यम से उपस्थित जनों काे सुराज का संदेश दिया।
सुराज चौपाल वेन शुक्रवार को पंचायत समिति सांगोद पहुंची। इसमें सांगोद ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों, कॉलेज व स्कूल के विघार्थियों व आमजन ने भाग लिया। इस सुराज चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की बहुउद्देशीय योजनाएं जैसे भामाशाह, राजश्री, जलस्वालंबन, गौरवपथ, पेंशन,न्याय आपके द्वार कार्यक्रम, अन्नपूर्णा योजना,आईटीआई योजनाओं का प्रदर्शन सुराज चौपाल वैन में स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से करके सुराज चौपाल का उपस्थित जनसमूह को संदेश दिया। इसके साथ सुराज चौपाल वैन की टीम के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक,कठपुतली शाे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजन सूचना प्रौघोगिकी एवं संचार विभाग की ओर से आयोजन हुआ। इस सुराज चौपाल वेन के आयोजन का उद्देश्य राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।