पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री राजे आज सांगोद में, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री राजे आज सांगोद में, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला गुरुवार को सांगोद पहुंचेगा। वे हेलीकॉप्टर से सांगोद आएंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर दिनभर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहे।

सीएम वसुंधरा राजे गुरुवार को जनसंवाद में भाग लेने पौने ग्यारह बजे हैलीकॉप्टर से सांगोद आएंगी। बपावर मार्ग स्थित मांगलिक धर्मशाला में अलग अलग आठ सत्रों में कार्यकर्ताओं,अधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा करेगी। इस मौके पर वह राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीड बैक भी लेगी।

मुख्यमंत्री की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को भाजपा प्रभारी संगठन मंत्री मदनलाल, सीकर यूआईटी चेयरमैन हरिराम जाट, सांगोद विधायक हीरालाल नागर, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर, वाइस चेयरमैन जगदीश प्रसाद शर्मा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष ओम नागर अडूसा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी, अरविंद चौरसिया, रामावतार खटीक सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली व जिम्मेदारियां सौंपी।

विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि सीएम सांगोद आए तो उन्हें व्यवस्थाओं में कुछ नयापन देखने को मिले। सीएम वसुंधरा राजे बिजली निगम में 33 केवी जीएसएस सहित कई शहरी विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेगी। बुधवार को एसपी राजीव पचार ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गौरव पथ, सड़क, पेयजल, सिंचाई, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत और समाज कल्याण, अतिक्रमण, एमजेएसए सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओंं को अंतिम रूप प्रदान किया। उधर, बुधवार को एसपी राजीव पचार, एडिश्नल एसपी गोपाल सिंह ने हेलीपेड का जायजा लिया तथा अन्य व्यवस्थाओ का भी अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...