पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े 5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला

साढ़े 5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव भिंडरा में खुंखार कुत्तों ने साढ़े 5 वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी पर गए हुए थे। मृतक बच्ची के पिता रछपाल सिंह ने बताया कि वह और उसकी प|ी हरप्रीत कौर दिहाड़ी का काम करते हैं। ऐसे में रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों काम पर चले गए थे। घर में उनकी साढ़े 5 वर्षीय बच्ची आशू, छोटा बेटा और दादा-दादी थे। शाम 5 बजे बेटी आशू खेलती हुई घर से बाहर सड़क पर आ गई। उनका घर खेतों के पास बना हुआ है। जहां कुछ दूरी पर हड्डारोड़ी बनी हुई है। बच्ची के हाथों में दूध की बोतल थी तो हड्डारोड़ी के कुछ कुत्ते आशू पर झपट पड़े। कुत्ते आशू को घसीट कर खेतों में ले गए। रास्ते से गुजर रहे गाड़ी सवार दो युवकों ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल में देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो कुत्तों को डंडों की मदद से भगाया गया। बच्ची बुरी तरह से घायल थी। बच्ची का घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

घटना से गांव में रोष फैल गया। लोक संघर्ष कमेटी के प्रधान गुरनाम भिंडर ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी तो वीरवार की सुबह एसडीएम अविकेश गुप्ता, तहसीलदार कर्ण गुप्ता, डीएसपी संदीप बड़ेरा ने मौके का दौरा किया।

पहले दो नवजात बछड़ों को खा गए कुत्ते, एक बच्चे पर भी किया था हमला : सरपंच

गांव के सरपंच तरसेम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि हड्डारोड़ी के आसपास 50 से अधिक कुत्ते खुंखार हो चुके हैं। जिनसे हर समय खतरा बना रहता है। इससे पहले भी कुत्ते गांव में दो नवजात बछड़ों को खा चुके हैं। एक बच्चे को भी उठाकर ले गए थे जिसे बचा लिया गया था। वह गांव में पशुओं के डाॅक्टर को मिले थे कि इन कुत्तों को दवाई डाल दी जाए परंतु कानूनन कुत्तों को मारा नहीं जा सकता है। अब यह कुत्ते उन्हें ही मारने लगे हैं।

स्थाई हल के लिए बनेगी योजना : एसडीएम

एसडीएम अविकेश गुप्ता का कहना है कि वह पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से बात की जा रही है। कुत्तों की समस्या से स्थाई हल की योजना तैयार की जाएगी।

संगरूर के गांव भिंडरा में घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी संदीप बड़ेरा ।

खबरें और भी हैं...