पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के भरोसे के बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स ने समाप्त की भूख हड़ताल

सीएम के भरोसे के बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स ने समाप्त की भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर में धरने के दौरान नारेबाजी करती आंगनवाड़ी मुलाजिम

संगरूर| पिछले पांच दिनों से कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला के निवास के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठी ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की सदस्यों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

यूनियन का दावा है कि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने उनकी मांगे जल्द पूरी करने का भरोसा दिलाया है। यूनियन नेता बलजीत कौर पेधनी ने कहा कि यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर 14 मई से 19 मई तक पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्रियों के घरो के समक्ष भूख हड़ताल शुरू की थी। परंतु यूनियन के वफद की वीरवार को मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के साथ बैठक हुई है।

खबरें और भी हैं...