संगरूर| वर्ल्ड कैंसर केअर चेरिटेबल ट्रस्ट और अकाल कॉलेज कौंसिल की ओर से गुरुसागर मस्तुआना साहिब में पहला कैंसर केअर व मेडिकल जांच कैंप 2 जून को लगाया जा रहा है। अकाल कॉलेज कौंसिल के सचिव जसवंत सिंह व सियासत सिंह ने बताया कि कैंप में मशीनों से लैस 4 बसों व डाॅक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस मौके पर वर्ल्ड कैंसर केअर चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारी लोगों को कैंसर संबंधी जानकारी भी देंगे।