पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महामाई का जागरण 19 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाला जी की पवित्र ज्योत लेने को रवाना होते जय ज्वाला सेवा समिती सदस्य।

माता की पवित्र ज्योत 18 को लाई जाएगी : अरोड़ा

भास्कर संवाददाता. संगरूर

जय ज्वाला सेवा समिति की ओर से महामाई का 12 वां जागरण 19 मई को मैग्जीन मुहल्ले में करवाया जा रहा है। जिसमें झंडा पूजन व झंडा चढ़ाने की रस्म समिति के चेयरमेन राज कुमार अरोड़ा व प्रधान बृजमोहन द्वारा की जाएगी। गणेश पूजन महंत ओम प्रकाश, मीठू राम, मोती कपूर द्वारा किया जाएगा। चेयरमेन राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि ज्वाला जी (हिमाचल प्रदेश) से माता की पवित्र ज्योत लाने के लिए समिति के सदस्य रवाना हो गए है। माता की पवित्र ज्योत 18 मई को लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरण में कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, नत्थू लाल ढींगरा महा सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समाज सेवी प्रीती महंत मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। पंडित विश्वा मित्र माता का गुणगान करेंगे। (रजत)

खबरें और भी हैं...