पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विरोध के चलते खड़ियाल में रिजर्व कोटे की जमीन की बोली स्थगित

विरोध के चलते खड़ियाल में रिजर्व कोटे की जमीन की बोली स्थगित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| गांव खडिय़ाल की रिजर्व कोटे की जमीन दलितों के विरोध के चलते स्थगित कर दी गई है। जमीन की बोली वीरवार को गुरू रविदास पार्क में रखी गई थी। दलितों ने बोली करवाने आए अधिकारियों से मांग की कि बोली कम दाम पर की जाए व दलितों को एक जगह वाली जमीन दी जाए। जमीन की बोली पंचायत सचिव ने दो लाख दो हजार रुपए से शुरू की। परंतु मजदूरों ने 15 हजार रुपए प्रति एकड़( कुल 60 हजार रुपए) के हिसाब से बोली दी। जिस कारण अधिकारियों ने बोली स्थगित कर दी। क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान संजीव मिंटू ने कहा कि दलितों के पास खेती के साधन काफी सीमित है। जिस कारण मजदूर अधिक दाम नहीं दे सकते। वहीं दूसरी तरफ गांव नमोल में भी बोली का दाम अधिक होने के कारण उसे भी स्थगित कर दिया गया।

संगरूर के गांव नमोल में नारेबाजी करते दलित मजदूर।

खबरें और भी हैं...