संगरूर में बैठक की जानकारी देतेे मुलाजिम फ्रंट के सदस्य।
संगरूर| मुलाजिम फ्रंट की बैठक राज्य प्रधान तेजिंदर सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा अकालसर में हुई। बैठक में मुलाजिमों की पेंडिंग मांगो पर विचार किया गया।
राज्य प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि मुलाजिम फ्रंट की ओर से मांगो को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। परंतु उनकी मांगे नहीं मानी गई। उन्होंने मांग की कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, मुलाजिमों का बकाया डीए जारी किया जाए, पे कमिशन की रिपोर्ट को लागू किया जाए, मुलाजिमों का पीएफ 1 दिसंबर 2011 से लागू किया जाए, हर वर्ग के अध्यापकों को पूरा ग्रेड देकर पक्का किया जाए। मौके पर हरविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, अमरीक सिंह, वरिंदरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, पूर्ण सिंह, पवन कुमार, गुरबख्श सिंह, नरिंदर सिंह, विशाल शर्मा, हरमिंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।