पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरबत दा भला ट्रस्ट ने जरूरतमंदों, शिक्षा व खेलों में उच्च स्थान प्राप्त करने वालों को चेक दिए

सरबत दा भला ट्रस्ट ने जरूरतमंदों, शिक्षा व खेलों में उच्च स्थान प्राप्त करने वालों को चेक दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुजुर्ग, जरूरतमंदों, शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चेक देने के लिए प्रधान सुखमिंदर सिंह की अगुवाई में हरमन होटल में समागम का आयोजन किया गया। प्रधान सुखमिंदर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 166 जरूरतमंदों के साथ साथ सहयोग स्कूल को 10 हजार, बनासर बाग वेलफेयर एसोसिएशन को 5 हजार, सरकारी सीनियक सेकेंडरी स्कूल सारों की रैसलर लड़की को 4 हजार, अवतार सिंह वजीदके को 1 हजार, लवप्रीत रिशी को दो हजार, छात्रा जसप्रीत कौर को 750 रुपए, सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए 750 रुपए व जवेर मालेरकोटला को दवाई के लिए 2 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से गांव खेड़ी जटां व महिला में कंप्यूटर सेंटर व सिलाई सेंटर चलाए जा रहे है। ट्रस्ट की ओर से हर मंगलवार को एक जोत आई अस्पताल में मरीजों के आपरेशन व आंखों में लैंस मुफ्त डलवाए जाते है। इस मौके पर बलदेव गौसल, पाला मल्ल, जगदेव सिंह खंडेवाद, बलकार सिंह, पीके गर्ग, फतेह प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

संगरूर में सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी चेक बांटते हुए।

खबरें और भी हैं...