संगरूर| गोल्डन अर्थ ग्लोबल स्कूल में प्रिंसिपल हरदीप कौर की अगुवाई में वातावरण चेतना सेमिनार करवाया गया। इसमें फ्यूचर ग्रीनलॉजी ऑर्गेनाइजेशन की प्रधान रुचिता रावत ने विशेष तौर पर शिरकत की। रुचिता रावत ने कहा कि वातावरण की शुद्घता ही हमें स्वस्थ व रोग रहित जीवन प्रदान करती है। वातावरण की सफाई के साथ साथ शारीरिक सफाई भी रखनी चाहिए। यदि हमारा शरीर स्वस्थ है। तो हम वातावरण की सफाई में भी योगदान दे सकते है। वातावरण की शुद्घता के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस मौके छात्रों की ओर से पेड़ भी लगाए गए।