संगरूर| सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई टीकाकरण मुहिम के तहत कामरेड जगदीश चंदर फ्रीडम फाइटर यादगारी ट्रस्ट के प्रधान बलराज ओबराय की अगुवाई में सरकारी प्राइमरी स्कूल राम बस्ती में टीकाकरण करवाया गया। इस मौके बलराज ओबराय ने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के प्रति सुचेत रहना चाहिए। क्योंकि सेहत विभाग की ओर से लगाया जा रहा एम आर का टीका बच्चोंं को खसरा व रुबेला जैसी बीमारियों से बचाता है। उन्होंने बच्चो के परिजनों को अपील की कि बच्चों यह टीका जरूर लगवाए। मौके पर डॉ परमवीर सिंह कलेर, डॉ संदीप कंबोज बिंदर कौर, शिंदर कौर, अमिता शर्मा, लवीना गोयल, बंधना ममता, मोनिका, उषा रानी आदि उपस्थित थे।