सुनाम| राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट की शुरूआत के लिए प्रिंसिपल अनिल कुमार की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंढूआ में समारोह करवाया गया। समारोह में सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं संगरूर अरुण कुमार, प्रिंसिपल दिनेश कुमार, लेक्चरर यूनियन के राज्य सचिव जनरल महिंदर सिंह और गुरसिमरत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर सहायक डायरेक्टर युवक सेवाओं की ओर से एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। महिंदर सिंह भरूर ने छात्रों को एनएसएस की गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गाया। (टिंका)