संगरूर| डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर एंड चेरिटेबल मंच ने जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह को सम्मानित किया। इस मौके बलवीर सिंह ने कहा कि प्राइमरी शिक्षा से बच्चों को सर्वपक्षीय विकास होता है। इस मौके पर गुरजंट सिंह व सतनाम सिंह ने सरकार से मांग की कि विभाग मे मुख्य अध्यापकों की आरक्षण के अनुसार प्रमोशन की जाए, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों की प्रमोशन की जाए। इस मौके पर अमरजीक कौर, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, गोबिंद सिंह, राजिंदर सिंह, हरतेज सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।