16 से 21 तक अलग-अलग एरिया की बिजली बंद रहेगी
लहरागागा| पावरकॉम के शहरी एसडीओ शरनजीत सिंह चहल ने बताया कि अलग-अलग एरिया की बिजली सप्लाई 16 से 21 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 16 को स्टेडियम वाला एरिया, 17 को वाटर वर्क्स रोड और धानक बस्ती, 18 को जाखल रोड 2 घंटे, 19 को डाॅ. कृष्ण चंद सिंगला और डीएवी स्कूल की सारी कलोनियां के पास 3 घंटे, मास्टर कॉलोनी, रेस्ट हाउस, ट्रक यूनियन और पंजाबी बाग की सप्लाई बंद रहेगी। 20 को नहर से लेकर बीबी भट्ठल हाउस का एरिया और गांव गागा, काली माता मंदिर, बस स्टैंड, तहसील रोड, काठ पुल, बस्ती वाला एरिया में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। 21 को ट्रक यूनियन और मास्टर कॉलोनी वाले एरिया कि बिजली सप्लाई बंद रहेगी।