सभी को परशुराम की शिक्षा पर चलना चाहिए : सिंगला
संगरूर |ब्राह्मण सभा संगरूर द्वारा परशुराम की जयंती प्रधान एसपी शर्मा की अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान खूनदान कैंप व आंखों का चेकअप का कैंप भी लगाया गया। इसमें जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां बांटी गई। समागम मेंं विधायक विजय इन्द्र सिंगला व एसएसपी मनदीप सिंह सिंधू ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर विधायक सिंगला ने कहा कि सभी को परशुराम की शिक्षा पर चलना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज द्वारा रखी गई मांगों को जल्द ही हल करने का विश्वास दिलवाया। स्वामी राम तीर्थ द्वारा भजन वंदना की गई। समागम के दौरान विधायक सिंगला व एसएसपी सिंधू द्वारा होनहार छात्रों व खून दानियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर बलवीर कौर, बलजिंदर शर्मा, सरूप चंद शर्मा, पवन शर्मा, हरचरन सिंह, मेहर जोहर, जसपाल शर्मा, केसी शर्मा, राहुल शर्मा, सीता राम शर्मा, नवनीत कौशल, जवाहर लाल शर्मा, अमरजीत शर्मा, रविन्द्र गुडू आदि उपस्थित थे।