पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चितवंत सिंह मान शिअद शहरी सर्कल प्रधान चयनित

चितवंत सिंह मान शिअद शहरी सर्कल प्रधान चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिअद द्वारा जिले में पार्टी को मजबूत करने के मकसद से जिले के देहाती व शहरी सर्कल के नए प्रधानों का ऐलान किया गया। पार्टी दफ्तर में शिअद के जिला देहाती प्रधान इकबाल सिंह झूंदा व जिला शहरी प्रधान प्रितपाल सिंह ने जिले के देहाती व सर्कल प्रधानों की सूची जारी करते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल समूह लीडरशिप की प्रवानगी व जिला स्तर पर विचार साझे करने के पश्चात नियुक्तियां की गई है।

उन्होंने बताया कि सर्कल देहाती का प्रधान सुरजीत सिंह सारों व शहरी प्रधान चितवंत सिंह मान, भवानीगढ़ देहाती प्रधान हरदेव सिंह कालाझाड़ व शहरी प्रधान रविंदर सिंह एमसी, धूरी-1 सर्कल देहाती प्रधान धरमिंदर सिंह, धूरी-2 सर्कल प्रधान अजमेर सिंह घनौरी, धूरी शहरी प्रधान हंस राज गर्ग, मालेरकोटला देहाती प्रधान गुरमेल सिंह, सर्कल मालेरकोटला-1 शहरी प्रधान मुहम्मद असलम, सर्कल मालेरकोटला-2 शहरी प्रधान मुहम्मद सरदार व मालेरकोटला सर्कल 3 शहरी प्रधान जगजीत किंगर, अहमदगढ़ सर्कल देहाती प्रधान निर्मल सिंह व शहरी प्रधान गुरमीत सिंह, लौंगोवाल सर्कल देहाती प्रधान जगमेल सिंह, सर्कल चीमां देहाती प्रधान नाजर सिंह, सर्कल सुनाम देहाती प्रधान रुपिंदरपाल सिंह, सर्कल संदौड देहाती प्रधान तरलोचन सिंह व सर्कल शेरपुर देहाती प्रधान गुरजंट सिंह को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र दिड़बा व लहरा के देहाती प्रधान व सुनाम के शहरी प्रधानों की नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। उन्होंने नव नियुक्त प्रधानों को आदेश दिए कि एक महीने के भीतर क्षेत्र में वार्ड व गांव स्तर में 11-11 मैंबर की कमेटियों का गठन किया जाए।

संगरूर में शिअद के जिला दिहाती प्रधान इकबाल सिंह झूंदा व जिला शहरी प्रधान प्रितपाल सिंह सर्कल प्रधानों की सूची जारी करते हुए ।

खबरें और भी हैं...