राशन नहीं आने पर गर्भवती की चावल से की गोद भराई
संगरूर |जिले के आंगनबाड़ी सेंटरोंं में शुक्रवार को पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व पौष्टिक खुराक संबंधी जानकारी दी गई। यूनियन की जिला प्रैस सचिव सरबजीत कौर ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक खुराक खानी चाहिए। क्योंकि मां के दूध के जरिये यह खुराक बच्चे के पेट में जाती है, जिससे बच्चा तंदरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि सेंटरो में पिछले 9 माह से पंजीरी खत्म हो चुकी है, 6 माह से सेंटरों में गेहूं, चावल, दूध व चीनी खत्म है। राशन खत्म होने से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खुराक नहीं दी जा सकी है। सिर्फ एक दिन पोषण दिवस मना कर पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं के साथ मजाक कर रही है।